अंतरराष्ट्रीय श्रमिक पर विधायक रामनिवास शाह ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 01 May 2026, 04:10 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बैढ़न के अंबेडकर चौक में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली द्वारा किया गया।

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बैढ़न के अंबेडकर चौक में सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली, जहां इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने पहुंचकर न केवल शिविर का निरीक्षण किया, बल्कि श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। विधायक ने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा उपकरणों और दवा वितरण व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं आमजन ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क परामर्श व दवाइयों का लाभ उठाया।

विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि श्रमिक वर्ग देश की विकास यात्रा की आधारशिला है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विधायक ने रेड क्रॉस सोसाइटी की पूरी टीम को बधाई देते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT