सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के छतौली में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया और हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान शुभग लाल सिंह गौड़ (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। बाद में प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को ₹50,000 की सहायता राशि दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



