सिंगरौली। क्षेत्र में विकास की एक नई पहल के तहत रामनिवास शाह ने वार्ड क्रमांक 41 में श्री एस. डी. प्रसाद सिंह के निवास पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा प्रदत्त पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन का फीता काटकर शुभारंभ किया।

Also Read
उक्त अवसर पर विधायक श्री शाह ने कहा कि सिंगरौली के लिए यह एक नई शुरुआत है, जहां अब लोगों को गैस सिलेंडर के झंझट से राहत मिलेगी और सीधे घर तक गैस की आपूर्ति संभव होगी। PNG सेवा न केवल सुविधाजनक है, बल्कि यह पूरी तरह सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल भी है। इससे शहर में प्रदूषण कम होगा और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनेगी।विधायक ने इसे सिंगरौली के बदलते स्वरूप का संकेत बताते हुए कहा कि इस तरह की आधुनिक सुविधाएं शहर को स्मार्ट और विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने इस पहल के लिए भारत पेट्रोलियम और संबंधित अधिकारियों को बधाई दी।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



