काम की ख़बर यहां सर्च करें

रेंजर पुष्पा सिंह का सख्त एक्शन,अवैध सागौन की खेप के साथ युवक धराया

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, April 23, 2026 7:41 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। माड़ा वन परिक्षेत्र में रेंजर पुष्पा सिंह के नेतृत्व में वन विभाग अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। उनके निर्देशन में वन अमला दिन-रात गश्त कर तस्करों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

माड़ा वन परिक्षेत्र में रेंजर पुष्पा सिंह की अगुवाई में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार हो रही सख्त कार्रवाइयों से लकड़ी तस्करों में खलबली मची हुई है और जंगलों में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसती नजर आ रही है। इसी कड़ी में रात्रिकालीन गश्त के दौरान मिठुल-धरी मार्ग पर वन अमले ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। संदिग्ध हालत में जा रहे एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सागौन की अवैध चिरान पट्टियां बरामद हुईं। चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने तत्काल लकड़ी और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।

रेंजर पुष्पा सिंह ने स्पष्ट किया कि वन संपदा की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कटाई और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ads

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in