काम की ख़बर यहां सर्च करें

विधायक रामनिवास शाह ने किया “किसान बीज घर” का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी नई ताकत

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, April 22, 2026 7:43 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लल्लू शाह के नए प्रतिष्ठान “किसान बीज घर” का शुभारंभ किया। यह प्रतिष्ठान चौहान फिलिंग स्टेशन के सामने स्थापित किया गया है, जहां आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं किसान उपस्थित रहे।

विधायक रामनिवास शाह ने आज एक बार फिर किसानों के हित को प्राथमिकता देते हुए “किसान बीज घर” का शुभारंभ किया। चौहान फिलिंग स्टेशन के सामने शुरू हुए इस नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर बीज और संसाधन उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

विधायक रामनिवास शाह ने उद्घाटन के दौरान कहा कि यह “किसान बीज घर” क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण बीज और आधुनिक कृषि संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालक राम लल्लू शाह को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास किसानों की समृद्धि में अहम भूमिका निभाएगा। विधायक ने ईश्वर से प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति और क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी साबित होने की कामना की।

Ads

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in