सिंगरौली मे तेज रफ्तार जेसीबी का कहर: बेटे की मौत, मां घायल

By: Om Prakash Shah

On: Monday, March 30, 2026 6:16 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के गोदवाली इलाके में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तुरंत बैढ़न के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पुत्र संदीप वैश्य की मौत हो गई, जबकि मां की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदवाली इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों को बैढ़न के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बेटे संदीप वैश्य ने दम तोड़ दिया। मां की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। हादसे से गुस्साए परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 39 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब 7 घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। लंबा जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in