अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, वाहन जब्त

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 24 Mar 2026, 06:00 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा की गई जांच के दौरान एक वाहन को बिना अभिवहन पास के गिट्टी परिवहन करते पाया गया।

जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जब्त किया है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा की गई जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP66ZH6836 गिट्टी का बिना अभिवहन पास के परिवहन करते पाया गया।नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन को तत्काल जब्त कर पुलिस थाना माड़ा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा वाहन संचालक के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT