सिंगरौली। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आज दोपहर एक बड़ी कार्रवाई की है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर एक ट्रैक्टर चालक ट्राली मे रेत लोड करके रॉंग साइड से जा रहा था जिसे यातायात पुलिस ने जब्त कर यातायात थाने में सुरक्षित खड़ा कराया है।
जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में आज दोपहर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। दरअसल रेत से लोड एक ट्रैक्टर जिसके आगे नंबर लिखा हुआ है जबकि ट्रैक्टर के ट्राली मे नंबर नहीं लिखा हुआ था जो रॉंग साइड से जा रहा था जिसे यातायात पुलिस ने जब्त कर यातायात थाने में सुरक्षित खड़ा कर मामले की जाँच मे जुट गई है।
Also Read
उक्त मामले मे यातायात थाना प्रभारी ने बताया की रेत से लोड एक ट्रैक्टर रॉंग साइड से जा रहा था, ट्रैक्टर को जप्त कर थाने मे सुरक्षित खड़ा किया गया, जाँच चल रही है जाँच के बाद ही पुरे मामले की जानकारी दे पायेंगे।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



