ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 07 Jun 2026, 07:40 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कुंदवार गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। टेंट सामग्री लोड करने के दौरान वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। टेंट सामग्री लोड करने के दौरान किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धौहनी निवासी राजेंद्र यादव (14) पिता तिलकराज यादव कुंदवार गांव के कोइलाफाठ टोला में टेंट सामग्री ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड कर रहा था। इसी दौरान महिंद्रा ट्रैक्टर के चालक विश्वनाथ सिंह ने वाहन को अचानक पीछे कर दिया। ट्रॉली के पास काम कर रहा किशोर ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT