सिंगरौली। जिले में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल प्रशासनिक सजगता, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान बनती जा रही हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे खनिज माफियाओं में हड़कंप और आमजन में विश्वास बढ़ा है। सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में खनिज विभाग की टीमें नियमित जांच अभियान चला रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर त्वरित कार्रवाई, जप्ती और वैधानिक प्रक्रिया अपनाकर उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिले मे खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा आज अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की सघन जांच की गई। जांच के दौरान गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर डंपर क्रमांक MP53HA2255 को जप्त कर पुलिस चौकी निवास में खड़ा कराया गया। वहीं रेत का ओवरलोड अवैध परिवहन करते हुए डंपर क्रमांक MP19ZF3121 को पुलिस चौकी निगरी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



