सिंगरौली मे मारपीट कर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, June 9, 2026 4:31 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न पुलिस ने मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीते 26 अप्रैल 2026 की है। ग्राम हरहवा (चौकी सासन, थाना वैढन) में एक बारात आई हुई थी, जहाँ कुछ लोग विवाद कर रहे थे। ग्राम सरईझर निवासी 18 वर्षीय युवक सुरेश यादव (पिता रामदास यादव) ने आरोपियों को बारात में विवाद करने से मना किया। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपियों ने सुरेश यादव के सिर पर लकड़ी (जेरा) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद सुरेश यादव के चचेरे भाई महेश यादव की शिकायत पर थाना वैढन में अपराध क्र. 502/26 के तहत विभिन्न धाराओं (BNS) में मामला दर्ज किया गया था। घायल सुरेश को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया था, जहाँ स्थिति गंभीर होने के कारण दिनांक 6 जून 2026 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुरेश की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मामले में धारा 103(1) BNS (हत्या) की बढ़ोत्तरी की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

आरोपियों के नाम- 

  • रामरसीले सिंह गोंड पिता महेन्द्र सिंह गोंड (उम्र 23 वर्ष)
  • ​रामनरेश सिंह गोंड पिता महेन्द्र सिंह गोंड (उम्र 27 वर्ष)
  • ​रामपाल सिंह गोंड पिता छोटे सिंह गोंड (उम्र 33 वर्ष)
  • (सभी आरोपी निवासी: हरहवा करकोटा, चौकी सासन, थाना वैढन, जिला सिंगरौली, म.प्र.)
Tain Viral News

चलती ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास कूपे को सजाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद TTE सस्पेंड

सोशल मीडिया ( Social media ) पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद Indian Railways ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) को निलंबित कर दिया है। मामला ट्रेन नंबर 11002 नांदिग्राम एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास…

Read More

WhatsApp