Single’s Inferno Season 5 के स्टार्स Kim Go-eun और Woo Sung-min अभी भी साथ हैं !

Singles Inferno Season 5 के फिनाले में किम गो-यून ने लिया चौंकाने वाला फैसला। जानें क्यों चुना वू सुंग-मिन और रियूनियन में रिश्ते की क्या है ताजा स्थिति।

Neeraj Sahu

Author | Updated: 16 Feb 2026, 02:32 PM IST | 1 min read
Single's Inferno Season 5 के स्टार्स Kim Go-eun और Woo Sung-min अभी भी साथ हैं !
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

Netflix के लोकप्रिय Dating Reality Show ‘Single’s Inferno सीजन 5 का फिनाले दर्शकों के लिए चौंकाने वाला साबित हुआ। पूरे सीजन में अपने फैसलों को लेकर चर्चा में रहीं Kim Go-eun ने आखिरकार अपने तीन संभावित पार्टनर – वू सुंग-मिन, जो आई-गन और शिन ह्योन-वू – में से Woo Sung-min को चुना। यह फैसला शो के होस्ट और दर्शकों दोनों के लिए चौकाने वाला था, क्योंकि Kim Go-eun और आई-गन के बीच की केमिस्ट्री को सबसे मजबूत माना जा रहा था।

Dating Reality Show ‘Single’s Inferno’ सीजन 5 के बीच में Kim Go-eun के इस चौकाने वाले कदम ने शो की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया था। हालांकि अंतिम एपिसोड में उन्होंने स्थिरता और भावनात्मक जुड़ाव को प्राथमिकता देते हुए सुंग-मिन के साथ द्वीप छोड़ने का निर्णय लिया। यह फैसला बताता है कि Reality Show में केवल आकर्षण ही नहीं, बल्कि भरोसा और स्थिरता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

14 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर जारी रियूनियन एपिसोड के बाद दर्शकों की नजर इस जोड़ी के वास्तविक रिश्ते पर टिकी रही। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या यह रिश्ता शो के बाहर भी कायम रह पाएगा या नहीं। ‘Single’s Inferno’ का यह सीजन अपने चौकाने वाले पल और भावनात्मक फैसलों के कारण सबसे यादगार सीजन में शामिल हो गया है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT