योग क्लास के दौरान स्टेज पर डांस करते रिटायर फौजी की मौत, प्रत्यक्षदर्शियों को लगा प्रदर्शन का है हिस्सा

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Friday, May 31, 2024 3:59 PM

योग क्लास के दौरान स्टेज पर डांस करते रिटायर फौजी की मौत, प्रत्यक्षदर्शियों को लगा प्रदर्शन का है हिस्सा
Google News
Follow Us

Advertisement

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक योगा क्लास के दौरान स्टेज पर डांस करते वक्त एक रिटायर फौजी की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को कोठी इलाके में हुई। आस्था योग क्रांति अभियान संस्था द्वारा अग्रसेन धाम में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। उसी मैदान में रिटायर फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर डांस किया। अचानक वह मंच पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। जब वो गिरे तो उनके हाथ में तिरंगा था।

लोगों को लगा प्रदर्शन का है हिस्सा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छाबड़ा मां तुझे सलाम गाने पर परफॉर्मेंस दे रही थीं। शिविर में मौजूद लोगों ने भी उनके प्रदर्शन की सराहना की। जब वह कुछ पल के लिए लड़खड़ाकर गिर पड़े तो लोगों ने इसे भी उनके प्रदर्शन का हिस्सा माना। इस दौरान भी तालियां बजती रहीं। काफी देर तक जब छाबड़ा को होश नहीं आया तो उन्हें अस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp