राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा: ‘जय हो’ गाने से जुड़ा एआर रहमान–सुभाष घई का चौंकाने वाला किस्सा

Neeraj Sahu

Author | Updated: 21 Jan 2026, 05:38 PM IST | 1 min read
राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा: ‘जय हो’ गाने से जुड़ा एआर रहमान–सुभाष घई का चौंकाने वाला किस्सा
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

बॉलीवुड के चर्चित और बेबाक फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना है उनका वह पुराना इंटरव्यू, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने म्यूजिक कंपोज़र ए. आर. रहमान और फिल्ममेकर सुभाष घई से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

हाल ही में ए. आर. रहमान के कम काम मिलने को लेकर दिए गए बयानों के बाद यह मामला और भी चर्चा में आ गया है। इसी बीच राम गोपाल वर्मा का यह बयान सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है।

 ‘युवराज’ के दौरान हुआ था विवाद

राम गोपाल वर्मा के अनुसार, यह घटना उस समय की है जब ए. आर. रहमान, सुभाष घई की फिल्म ‘युवराज’ पर काम कर रहे थे। वर्मा ने बताया कि रहमान अक्सर लेट आते थे, जिससे टीम परेशान रहती थी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

एक दिन रहमान एयरपोर्ट से सीधे स्टूडियो पहुंचे, जहां सिंगर सुखविंदर सिंह पहले से मौजूद थे। रहमान ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कोई कंपोज़िशन तैयार किया है। जब सुखविंदर ने गाना सुनाया, तो रहमान को वह पसंद आया और उन्होंने सुभाष घई से भी राय पूछी।

सुभाष घई का गुस्सा

राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, यहीं से मामला बिगड़ गया। सुभाष घई नाराज़ हो गए और उन्होंने गुस्से में कहा, “मैं तुम्हें तीन करोड़ रुपये दे रहा हूं काम करने के लिए, अगर सुखविंदर से ही काम कराना है तो तुम्हारी ज़रूरत क्या है?”

इस पर रहमान ने बेहद शांत लेकिन तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “आप मेरे नाम के पैसे दे रहे हैं, मेरे काम के नहीं। अगर गाना पसंद नहीं है तो मैं दूसरा बना दूंगा।” इसके बाद रहमान बिना बहस बढ़ाए चेन्नई लौट गए।

राम गोपाल वर्मा ने आगे बताया कि बाद में रहमान ने सुखविंदर से वही गाना पूरा करने को कहा और उसे ईमेल करने को कहा। करीब एक साल बाद, सुखविंदर को रहमान के मैनेजर की तरफ से 5 लाख रुपये का चेक मिला। जब सुखविंदर ने वजह पूछी तो जवाब मिला “यह गाना रहमान ने एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को बेचा है, और यह आपकी हिस्सेदारी है।”

बाद में पता चला कि वही गाना ‘Slumdog Millionaire’ फिल्म का सुपरहिट ट्रैक ‘जय हो’ बना, जिसने ऑस्कर तक जीत लिया।

ADVERTISEMENT