हाल के दिनों में बाज़ार में मिलने वाले “एनालॉग पनीर” को लेकर उपभोक्ताओं के बीच चिंता बढ़ी है। सस्ते दाम और समान दिखने के कारण कई लोग असली (डेयरी) पनीर और एनालॉग पनीर में अंतर नहीं कर पाते। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना जानकारी के इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
क्या होता है एनालॉग पनीर?
एनालॉग पनीर असली दूध से नहीं बनता। इसे वनस्पति तेल (जैसे पाम ऑयल), स्टार्च, सिंथेटिक प्रोटीन, इमल्सीफायर और फ्लेवर मिलाकर तैयार किया जाता है।
इसका उद्देश्य डेयरी पनीर जैसा स्वाद और टेक्सचर देना होता है, लेकिन इसकी लागत काफी कम होती है इसी वजह से कई होटल, ढाबे और फूड आउटलेट्स इसका इस्तेमाल करते हैं।
Also Read
डेयरी पनीर
- डेयरी पनीर दूध को फाड़कर बनाया जाता है।
- यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है।
- इसका स्वाद प्राकृतिक होता है।
- यह एनालॉग पनीर की अपेक्षा महंगा होता है।
- डेयरी पनीर का सेवन लाभकारी होता है

Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
एनालॉग पनीर
- एनालॉग पनीर वनस्पति तेल और केमिकल्स से बनाया जाता है।
- डेयरी पनीर की तुलना मे इसमे पोषण कम और फैट अधिक होता है।
- इसका स्वाद कृत्रिम और हल्का फीका होता है।
- यह डेयरी पनीर से सस्ता होता है।
- इसका अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है।
कैसे पहचानें असली और नकली पनीर?
1. गर्म करने पर
असली पनीर मुलायम रहता है
एनालॉग पनीर रबड़ जैसा हो जाता है
2. स्वाद और खुशबू
असली पनीर में दूध की खुशबू
नकली में हल्की ऑयली या केमिकल जैसी गंध
3. उबालने पर
उबालने पर असली पनीर टूटता नहीं
नकली पनीर अलग-अलग परतों में टूट सकता है
4. बनावट
असली पनीर दानेदार और सॉफ्ट
नकली पनीर चिकना और स्पंजी
क्या हैं इसके नुकसान?
- पाम ऑयल और ट्रांस फैट की अधिकता होने के कारण हृदय रोग का खतरा हो सकता है ।
- कृत्रिम तत्वों के कारण गैस, अपच और पाचन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं ।
- बिना दूध के बना होने के कारण शरीर को जरूरी प्रोटीन और कैल्शियम नहीं मिलते।
- नियमित सेवन से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा हो सकता है।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
विशेषज्ञों के अनुसार, “एनालॉग पनीर कभी-कभार खाया जाए तो बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन नियमित रूप से इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उपभोक्ताओं को लेबल पढ़कर और भरोसेमंद दुकानों से ही पनीर खरीदना चाहिए।”
उपभोक्ताओं के लिए सलाह
- हमेशा FSSAI लाइसेंस वाला उत्पाद खरीदें।
- खुले में मिलने वाले सस्ते पनीर से बचें।
- शक होने पर घर पर टेस्ट करके ही उपयोग करें।
- बच्चों और बुजुर्गों को केवल असली पनीर ही दें।
एनालॉग पनीर सस्ता विकल्प जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज़ से डेयरी पनीर बेहतर और सुरक्षित माना जाता है। जागरूक रहकर ही सही चुनाव करना जरूरी है।



