Netflix Korean Series 2026 । बहुप्रतीक्षित K-Dramas हुआ रिलीज

Neeraj Sahu

Author | Updated: 19 Jan 2026, 08:03 PM IST | 1 min read
K-Dramas
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

अगर आपकी वॉचलिस्ट इन दिनों खाली पड़ी है और आप कुछ भावनात्मक, रोमांटिक या हल्का-फुल्का एंटरटेनमेंट ढूंढ रहे हैं, तो जनवरी 2026 का यह हफ्ता आपके लिए परफेक्ट है। 12 से 18 जनवरी के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई बहुप्रतीक्षित K-Dramas रिलीज हुए हैं, जो रोमांस, फैंटेसी, थ्रिलर और इमोशनल स्टोरीटेलिंग का बेहतरीन मिश्रण पेश करते हैं।

OTT पर रिलीज हुए टॉप K-Dramas

Can This Love Be Translated? – Netflix

लोकप्रिय अभिनेता किम सेओन-हो एक बार फिर रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ हैं गो यून-जंग।
कहानी एक प्रोफेशनल इंटरप्रेटर और टॉप हallyu एक्ट्रेस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रिश्ता शुरुआत में सिर्फ काम तक सीमित रहता है। लेकिन अलग-अलग संस्कृतियों, गलतफहमियों और बीते जख्मों के बीच धीरे-धीरे प्यार पनपता है।
यह सीरीज स्लो-बर्न रोमांस पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।

Can This Love Be Translated? | Official Trailer | Netflix

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

No Tail to Tell – Netflix

यह फैंटेसी रोम-कॉम जेन Z फ्लेवर के साथ गुमीहो (नौ पूंछ वाली लोमड़ी) की कहानी दिखाता है।किम ह्ये-यून एक ऐसी गुमीहो बनी हैं जो अमर रहने के लिए न अच्छे काम करती है, न बुरे। लेकिन एक हादसे के बाद वह इंसान बन जाती है।
इस कहानी में एंट्री होती है लोमोन की, जो एक घमंडी लेकिन टैलेंटेड फुटबॉलर है। दोनों के बीच बनने वाला रिश्ता इस शो की जान है।

Undercover Miss Hong – Netflix

इस बार पार्क शिन-हे नजर आ रही हैं एक दमदार भूमिका में। कहानी IMF संकट के दौर की है, जहां वह एक तेजतर्रार प्रॉसिक्यूटर होती हैं, जिसे अपनी ही बहन बनकर एक कंपनी में घुसपैठ करनी पड़ती है।

ट्विस्ट तब आता है जब उसे पता चलता है कि उसका बॉस वही इंसान है जिससे उसका पुराना रिश्ता जुड़ा रहा है।
इस ड्रामा में सस्पेंस, इमोशन और वर्कप्लेस पॉलिटिक्स का जबरदस्त मेल है।

ADVERTISEMENT