तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत, 2 घायल

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 06 May 2024, 03:39 PM IST | 1 min read
तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत, 2 घायल
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

MP News : मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार नाबालिग और एक 18 वर्षीय युवक शामिल है। जानकारी के मुताबिक, घटना जबलपुर के चरगोवां थाना क्षेत्र के तिनेटा गाँव की है। ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत की खबर है। दो बच्चे भी घायल हो गये।

ट्रैक्टर को तिनेता देवरी गांव निवासी धर्मेंद्र ठाकुर (18) चला रहा था। तेज गति होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार को 50,000 रुपये और घायलों को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

ये भी पढे – Lok Sabha Election 2024 : श्याम लाल पाल बने सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

मृतकों के नाम

  1. धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष
  2. देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष
  3. राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष
  4. अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष
  5. लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष

घायलों के नाम

  1. दलपत पिता निरंजन गोंड उम्र 12 वर्ष
  2. विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष

ADVERTISEMENT