BPSC ने प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर निकाली भर्ती, 29 जनवरी 2026 तक करें आवेदन

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 10 Jan 2026, 07:14 PM IST | 1 min read
BPSC ने प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर निकाली भर्ती, 29 जनवरी 2026 तक करें आवेदन
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

BPSC Project Manager Recruitment 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफिसियल साईट के माध्यम से किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 तय की गई है।

BPSC ने प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 29 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं। योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और फीस यहां पढ़ें।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर होगी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • सामान्य पुरुष की अधिकतम आयु: 37 वर्ष
  • अत्यन्त पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित महिला: 40 वर्ष
  • SC/ST उम्मीदवार: 42 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए

प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए निम्न योग्यताएं मांगी गई हैं:

  • इंजीनियरिंग डिग्री
    मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, मेटलर्जिकल, टेक्सटाइल, केमिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन
  • विज्ञान या अर्थशास्त्र में डिग्री
    अर्थशास्त्र, गणित, सांख्यिकी, भौतिकी, रसायन शास्त्र
  • अन्य योग्यताएं
    MBA, AICTE से मान्यता प्राप्त PG डिप्लोमा, फार्मेसी डिग्री, ICAI या ICWA सदस्यता, रेशम तकनीकी या लेदर टेक्नोलॉजी में डिग्री

कुल रिक्त पद

इस भर्ती के तहत कुल 09 पद निकाले गए हैं। श्रेणीवार पद इस प्रकार हैं:

  • अनारक्षित (UR): 03
  • EWS: 01
  • SC: 03 (बैकलॉग सहित)
  • EBC: 01
  • पिछड़े वर्ग की महिला: 01 (बैकलॉग)

चयन प्रक्रिया कैसे होगी ?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • भारतीय अर्थशास्त्र एवं उद्योग – 70 अंक
  • समसामयिक घटनाएं (राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय) – 40 अंक
  • मानसिक क्षमता जांच – 40 अंक

परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।

न्यूनतम पासिंग मार्क्स

  • सामान्य वर्ग: 40%
  • पिछड़ा वर्ग: 36.5%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 34%
  • SC/ST, महिलाएं और दिव्यांग: 32%

रजिस्ट्रेशन फीस

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹100 तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल है। स्टेप्स इस प्रकार हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।
  • व्यक्तिगत विवरण भरें।
  • आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

आधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें- Apply Now

ADVERTISEMENT