Bigg Boss 19 : Armaan Malik की ग्रैंड एंट्री, भाई Amaal Mallik हुए इमोशनल

Neeraj Sahu

Author | Updated: 19 Nov 2025, 11:57 PM IST | 1 min read
Armaan Amaal Emotional Moment
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

Bigg Boss 19 का फैमिली वीक इस बार दर्शकों के लिए इमोशन, प्यार और सरप्राइज से भरपूर रहा। लेकिन जिस पल ने पूरे सीजन का सबसे इमोशनल मोमेंट बना दिया, वह था Singer Armaan Malik का शो में प्रवेश करना और अपने भाई Amaal Mallik को इमोशनल कर देना।

शो के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें Armaan Malik फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी का सुपरहिट गाना ‘कौन तुझे’ गाते हुए घर में एंट्री करते हैं। कैमरा जैसे ही Amaal Mallik पर जाता है, उनकी शांत मुद्रा अचानक भावुकता में बदल जाती है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

जैसे ही बिग बॉस की आवाज आती है 
“Bigg Boss Amaal ke bhai Armaan ka swagat karte hain”, Amaal खड़े हो जाते हैं और ‘फ्रोज़न’ पोज में ही भावनाओं से भर उठते हैं।

कुछ ही सेकंड में Armaan अपने भाई Amaal के पास पहुँचकर उन्हें गले लगा लेते हैं। दोनों भाइयों का यह मिलन पूरे सीजन का सबसे दिल छू लेने वाला सीन बन गया।

शो के मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा “देखिए भाईचारे का कमाल, Armaan को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए Amaal।”

इस वीडियो पर फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिया।

  • एक यूजर ने लिखा: “Amaal ने कभी नहीं सोचा था कि Armaan Bigg Boss में आएंगे।”
  • दूसरे ने कमेंट किया: “Amaal की आंखों में आंसू… और हमारे दिल में प्यार।”
  • एक फैन बोला: “यह भाईचारा सीजन का बेस्ट मोमेंट है।”

वहीं, इस समय Bigg Boss 19 में Kunickaa Sadanand, Malti Chahar, Shehbaz Badesha, Tanya Mittal, Gaurav Khanna, Pranit More, Farrhana Bhatt और Ashnoor Kaur जैसे कंटेस्टेंट दिखाई दे रहे हैं।

शो Colors TV पर रात 10:30 बजे और JioCinema/Hotstar पर रात 9 बजे प्रसारित होता है।

ADVERTISEMENT