छपा मारने गई पुलिस की गाड़ी लेकर भागा गांजा तस्कर !

अंबिकापुर में गांजा तस्कर ने छापेमारी के दौरान पुलिस की बोलेरो गाड़ी चुरा ली। CCTV और लोकेशन के आधार पर आरोपी को राम मंदिर रोड से गिरफ्तार किया गया।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 29 Apr 2026, 07:51 AM IST | 1 min read
Share:

अंबिकापुर में पुलिस छापेमारी के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई है। गांजा तस्कर के घर रेड मारने पहुंची पुलिस की गाड़ी ही आरोपी लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

सोमवार शाम करीब 7:30 बजे कोतवाली पुलिस की टीम, प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में सतीपारा इलाके में रहने वाले गांजा तस्कर मुकेश नामदेव के घर पहुंची।

पुलिस ने अपना बोलेरो वाहन (CG 03 A-1050) घर के पास खड़ा किया और अंदर छापेमारी के लिए घुस गई। इसी दौरान ड्राइवर की जेब से वाहन की चाबी गिर गई, जो इस पूरी घटना की वजह बनी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

छपा मारने गई पुलिस की गाड़ी लेकर भागा गांजा तस्कर !

पुलिस को घर में घुसते देख आरोपी मुकेश नामदेव छत से कूद गया। जमीन पर गिरी चाबी उठाकर वह सीधे पुलिस की गाड़ी में बैठा और मौके से फरार हो गया।

जब पुलिस बाहर निकली तो वाहन गायब था, जिससे हड़कंप मच गया।

जानिए कैसे पकड़ाया आरोपी ?

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी वाहन लेकर भागते हुए नजर आया। इसके बाद टीम ने पीछा करते हुए राम मंदिर रोड तक आरोपी का पता लगाया।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल भी वाहन में छूट गया था, जिससे लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिली।

आखिरकार पुलिस ने आरोपी मुकेश नामदेव को वाहन समेत पकड़ लिया और राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENT