AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 : नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 20 Feb 2026, 06:37 PM IST | 1 min read
AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 : नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 : एम्स में नौकरी पाना लाखों युवाओं का सपना होता है। नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। मेडिकल फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 10) के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

एम्स नई दिल्ली ने NORCET 10 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए आवेदन 24 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक होंगे। परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 24 फरवरी 2026
  • अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026
  • स्टेज I (प्रीलिम्स): 11 अप्रैल 2026 (शनिवार)
  • स्टेज II (मेंस): 30 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार)

पद का विवरण

  • परीक्षा का नाम: NORCET 10
  • पद का नाम: नर्सिंग ऑफिसर
  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
    (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)
  • वेतनमान: पे बैंड-2 (9300-34800)
    ग्रेड पे: 4600 रुपये
  • चयन प्रक्रिया:
    प्रीलिम्स परीक्षा
    मेंस परीक्षा
    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    मेडिकल जांच

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी: 3000 रुपये
  • एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस: 2400 रुपये
  • PwBD: निशुल्क

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बीएससी नर्सिंग
  • पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
  • जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा
  • डिग्री या डिप्लोमा इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
  • उम्मीदवार का स्टेट या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
  • GNM डिप्लोमा धारकों के लिए 50 बेड वाले अस्पताल में कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

ADVERTISEMENT