सिंगरौली न्यूज़ : बरगवां थाना अंतर्गत शादी के झांसा देकर नाबालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 30 May 2023, 12:08 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली / बरगवां थाना क्षेत्र में आज फिर नाबालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार 15 वर्षीय नाबालिका को शादी का झांसा देकर आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया। हालाकी पुलिस ने अपहृत नाबालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

2 दिन पूर्व बरगवां क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और शिक्षा की कमी के कारण ऐसे मामले आए दिन बढ़ रहे हैं। हालांकि पुलिस महकमा और प्रशासन समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने में जुटा रहता है। जानकारी अनुसार विगत बीते शुक्रवार फरियादी ने बरगवां थाने में तहरीर दी की 22 मई को वह अपने रिश्तेदारी में गया था। घर में उसके पत्नी व बच्चे ही थे। देर रात खाना खाकर सब सो गए।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

 

प्रातः सुबह जब फरियादी की पत्नी ने उठकर देखा तो उनकी लड़की रामकली यादव (परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष घर पर नहीं थी। इसकी सूचना पत्नी ने बच्ची के पिता को दी। जिसके बाद पूरे दिन उन्होंने नाबालिका की तलाश की। गत 24 मई को उसके पिता के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया कि उसने उसके लड़की से शादी कर ली है। नाबालिक बच्ची की शादी की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार थाने जा पहुंचा। जहां वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर निरीक्षक आर पी सिंह ने पिता की तहरीर पर

 

अपराध क. 395/23 धारा 363 ता.हि. कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस की विवेचना के दौरान अपहृत नाबालिका को नवानगर से दस्तयाब कर धारा 164 जा.फौ. का कथन कराया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर मामले में धारा 366, 376 (3),376(2)(एन) भा.द.वि., 4(2).5(1)/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफ़ा किया गया। दुष्कर्म के संगीन मामले को संज्ञान में लेकर

 

आरोपी का नाम व पता

रमाकांत उर्फ राम साकेत पिता रामजन्म साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ओडगडी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही इनका रहा महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी  आर०पी० सिंह ,उपनिरी0 रामजी त्रिपाठी, सउनि अनिल मिश्रा, संजीत सिंह, म.आर. प्रियंका गुप्ता

ADVERTISEMENT