Connect with us

सिंगरौली

जयंत सिम्पलेक्स कालोनी में आयोजित दुर्गा मण्डप में सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

Published

on

इस मण्डप में दुर्गा पूजा समिति की ओर से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा काफी अच्छा नृत्य का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरष्कृत किया गया।

जयंत ।। सिंगरौली के जयंत सिम्पलेक्स कालोनी में नवरात्रि और विजयादशमी के समक्ष दुर्गा पूजन व सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सिम्पलेक्स कालोनी वार्ड क्रमांक 12 में मण्डप को बहुत ही अच्छे से डेकोरेशन के साथ-साथ समुचित व्यवस्था की गई है। इस मण्डप में दुर्गा पूजा समिति की ओर से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा काफी अच्छा नृत्य का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरष्कृत किया गया।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजन सोनी, उपाध्यक्ष विश्वजीत गुप्ता, सचिव जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोविंद चौहान, कृष्ण कुमार दहिया, चंदन गुप्ता, मंटू सोनी, राजेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, रानु महतो, रविन्द्र भारती एंव सभी पूजा समिति के सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

मध्य प्रदेश

Assembly Election 2023 : आप की रानी ने नामांकन पत्र दाखिल कर मैदान में उतरी

Published

on

Assembly Election 2023 : आप की रानी ने नामांकन पत्र दाखिल कर मैदान में उतरी

Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश की राजनीति में पहली बार आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव में रानी अग्रवाल को सिंगरौली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। आपको बता दें की मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष और सिंगरौली की वर्तमान मेयर रानी अग्रवाल को अब पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सिंगरौली से उम्मीदवार बनाया है।

रानी अग्रवाल ने सिंगरौली से चुनाव मैदान में उतारने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को  आभार व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि ”एक बार फिर से मुझमें विश्वास रखने और इस बार एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए”। उन्होंने यह भी कहा की ”मध्यप्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ता साथियों को भी आभार जिन्होंने अपने आशीर्वाद और प्यार से मुझे सपोर्ट किया”।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

सिंगरौली की वर्तमान आप की मेयर  23/10/2023 को आम आदमी पार्टी से विधानसभा चुनाव की उम्मीदार बनाये जाने के बाद नामांकन पात्र दाखिल किया। उसके बाद उन्होंने कहा की ”मुझे विश्वास है जितना प्यार सिंगरौली की जनता ने पहले दिया है उतना ही आशीर्वाद और भरोसा अब भी मुझसे करके मुझे सेवा का मौका जरूर देगी”।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Continue Reading

मध्य प्रदेश

रेलवे ने सिंगरौली कलेक्टर को पत्र के माध्यम से रेलवे लाइन में व्यापक भ्रष्टाचार से कराया अवगत

Published

on

रेलवे ने सिंगरौली कलेक्टर को पत्र के माध्यम से रेलवे लाइन में व्यापक भ्रष्टाचार से कराया अवगत

Lalitpur-Singrauli : मध्य प्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली 541 किलोमीटर लंबी ललितपुर-सिंगरौली रेलवे को 1997-98 में मंजूरी दी गई थी। इस परियोजना के लिए 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 6,672 करोड़ रुपये जारी किए, तब इस परियोजना में तेजी आई। उसी साल मंत्री ने सीधी रेलवे स्टेशन की आधारशिला भी रखी। यह दूसरी बात है कि सात साल बाद भी यह तैयार नहीं हो सका है। आपको बता दें की सिंगरौली के करीब 22 गांवों में जमीन अधिग्रहण में अनियमितताएं पाई गईं।

सीधी सिंगरौली में व्यापक भ्रष्टाचार को देखते हुए फरवरी 2021 में रेलवे ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (राजस्व) और सिंगरौली के जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कुर्सा सहित कई गांवों के राजस्व रिकॉर्ड में अनियमितताओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया था।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

जिसमें से कुर्सा में 60 भूखंडों में से 27 अनियमित पाए गए। रेलवे ने पत्र में लिखा, ‘इस प्लॉट (कुर्सा में) का मालिक स्थानीय है लेकिन जमीन पर दिखाए गए घर बाहरी लोगों के हैं। एक मामले में जमीन तो अशोक कुमार कुम्हार की है, लेकिन उनकी संपत्ति पर दिखाये गये 19 मकान बाहरी लोगों के हैं। 19 मकानों के बदले मकान मालिकों को 6.59 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया है, ऐसा क्यों?’

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Continue Reading

सिंगरौली

Independece Day 2023 : सिंपलेक्स कॉलोनी के इस स्कूल में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Published

on

Independece Day 2023 सिंपलेक्स कॉलोनी के इस स्कूल में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Independece Day 2023 : सिंगरौली के जयंत सिंपलेक्स वार्ड क्रमांक 12 में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम व हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंपलेक्स वार्ड क्रमांक 12 में बड़े हर्ष उल्लास के साथ ध्वजारोहण को कार्यक्रम संपन्न हुआ। सिंगरौली के नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय द्वारा विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया।

Independece Day 2023  सिंपलेक्स कॉलोनी के इस स्कूल में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित सफल बनाने के विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद्मा पांडे, शिक्षिकाअर्चना शर्मा, शिक्षक विश्वनाथ साहू, प्राथमिक शिक्षका लक्ष्मी देवी, सहायक प्राथमिक शिक्षक मनु कौर, शिक्षिका संजू पाठक, शिक्षक रमेश पांडे एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Independece Day 2023  सिंपलेक्स कॉलोनी के इस स्कूल में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंजनी चौबे,वीरेंद्र सिंह, डॉ शर्मा, राजू सचान, कृष्ण कुमार दहिया, अजय रावत कलाम एवं समस्त वार्ड की जनता उपस्थित रही। इस तरह से सिम्पलेक्स वार्ड में हर्सोल्लास के स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर संगीत, नृत्य आदि का प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Continue Reading

Trending

Copyright © 2023 UTN News