मध्य प्रदेश

सिंगरौली न्यूज़ : उत्कृष्ट समाजसेवा मे राष्ट्रीय गौरव पुरूस्कार मिला सिंगरौली के राजकुमार जायसवाल को

Published

on

सिंगरौली  राष्ट्रसेवा,बेहतरीन लेखन कार्य,युवाओं को ऊंचा उठाने,शिक्षा,स्वास्थ्य, पर्यावरण, कैरियर,रक्तदान,इतिहास व संस्कृति आदि के जागरूकता के लिए भारत को विश्व पटल पर हमेशा – हमेशा के लिए स्वर्णिम स्थान पर देखने की चाह रखने वाले मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के युवा व्यक्तित्व , समाजसेवक, युवा कवि व लेखक राजकुमार जायसवाल सिंगरौली जिले के छोटे से गावँ बड़ोखर जी को समाज को ऊंचा उठाने व राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सोशली पॉइंट फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय गौरव पुरुस्कार(नेशनल प्राइड अवार्ड) से सम्मानित किया गया है।

 

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

इन्हें ये सम्मान इनके उत्कृष्ट समाजसेवा – राष्ट्रसेवा, बेहतरीन लेखन कार्य,युवाओं को ऊंचा उठाने, शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यावरण, कैरियर,रक्तदान,इतिहास व संस्कृति आदि के जागरूकता के लिए किए गए प्रयास के आधार पर चयन किया गया है।उल्लेखनीय है कि राजकुमार जायसवाल ‘विचारक्रांति’ जी द्वारा समाजहित के लिए किए गए कार्यों से हजारों युवा प्रभावित होकर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं, साथ ही साथ आपके बेहतरीन लेखन कार्य से भी हजारों युवा प्रभावित होकर लेखन के क्षेत्र में अपना वर्चस्व दिखा रहे हैं।

लेखक के नाम व पता

राजकुमार जायसवाल पिता  श्री रामनारायण जायसवाल उम्र 24 वर्ष  निवाशी बड़ोखर

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

पुरुस्कार विजेता राजकुमार जायसवाल जी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विवेकानंद केंद्र के माध्यम से साप्ताहिक विवेकानंद स्टडी सर्कल कार्यक्रम का भी आयोजन करते हैं।आप कई पुस्तकों के संकलकर्ता रहे हैं और लगभग 400 से भी अधिक पुस्तकों में आपकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।

 

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

आपके इस पुरुस्कार प्राप्ति से संपूर्ण मध्यप्रदेश में खुशी की लहर छा चुकी हैं।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version