हल्दीराम की मिठाई सेहत के लिए खतरनाक, जानिए क्यों ?

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने 27 फरवरी 2026 को लखनऊ में बड़ी छापेमारी कर एक्सपायर्ड और मिलावटी खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़ किया है। फैजुल्लागंज और मोहिबुल्लापुर स्थित हल्दीराम वेयरहाउस से करीब 112 किलो एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और अन्य मिठाइयां बरामद हुईं। अधिकारियों ने मौके पर ही पूरे स्टॉक को नष्ट कर दिया। इसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है।
छापेमारी के दौरान FSDA ने ऐशबाग के स्वरूप कोल्ड स्टोरेज समेत कई स्थानों से 10,415 किलो मसाले, काली मिर्च और खोया सीज किया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 55.91 लाख रुपये आंकी गई है। टीम ने पेड़ा, रसगुल्ला, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लैब भेजे हैं।
FSDA अधिकारियों ने कहा कि एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की बिक्री उपभोक्ताओं की सेहत के लिए खतरनाक है। त्योहारों से पहले जांच अभियान तेज किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को खाद्य पदार्थ खरीदते समय एक्सपायरी डेट जरूर जांचने की सलाह दी गई है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

April 16, 2026

April 14, 2026

April 14, 2026

April 14, 2026

April 9, 2026

April 6, 2026