मामी के प्यार में पागल भांजे का घिनौना कांड, आपत्तिजनक हालत में नानी ने पकड़ा तो कर दिया मर्डर

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Tuesday, February 17, 2026 2:27 PM

The disgusting incident of a nephew who was madly in love with his aunt
Google News
Follow Us

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में अवैध संबंधों के चलते खून के रिश्ते शर्मसार हो गए. यहां रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में युवक अपनी सगी मामी के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसने पकड़े जाने के डर अपनी नानी की निर्मम हत्या कर दी. हत्या की वजह बेहद शर्मनाक थी. बुजुर्ग नानी ने अपने नाती और बहू (मामी) को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर खौफनाक साजिश रची और तार से गला घोंटकर नानी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया.

घटना रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत देवमऊ झिरिया टोला की है. 5 फरवरी को 65 वर्षीय रुकमणी शाम करीब 5 बजे घर से निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला. अगले दिन शाम को गांव के पास सरसों के खेत की मेड़ की झाड़ियों में रुकमणी का शव पड़ा मिला. उनके चेहरे, सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान थे. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 194 में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

कॉल डिटेल्स और पुलिस की सख्ती से खुली पोल

रामपुर बाघेलान पुलिस और साइबर सेल ने जब जांच शुरू की, तो मोबाइल कॉल डिटेल्स और पूछताछ में शक घर के ही लोगों पर हुआ. पुलिस ने कयामत रावत और उसकी मामी भारती उर्फ कंचन को हिरासत में लिया. जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कयामत का अपनी सगी मामी भारती से अवैध संबंध चल रहा था. 5 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे रुकमणी ने दोनों को अवैध संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक हालत में देख लिया था.

बदनामी के डर से कर दी हत्या

कयामत को डर था कि नानी यह बात पूरे परिवार और गांव में बता देंगी, जिससे उनकी भारी बदनामी होगी. इसी डर से उसने नानी को रास्ते से हटाने की ठान ली. जब रुकमणी शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थीं, तो कयामत ने उनका पीछा किया. मौका पाकर उसने नानी को पकड़कर गिरा दिया. पहले हाथ और अपने कड़े से सिर व चेहरे पर वार किए. जब वह अधमरी हो गईं, तो तार से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया. पुलिस ने बताया कि कयामत रावत और भारती उर्फ कंचन रावत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तार और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now