भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर लॉन्च, हवाई जहाज जैसा कम्फर्ट,180 kmph स्पीड!

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Saturday, January 17, 2026 5:15 PM

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर लॉन्च, हवाई जहाज जैसा कम्फर्ट,180 kmph स्पीड!
Google News
Follow Us

पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को फ्लैग ऑफ किया। हावड़ा-कामाख्या रूट पर चलेगी यह ट्रेन, 180 किमी/घंटा तक स्पीड, 3एसी किराया 2300 रुपये। आधुनिक सुविधाओं से लैस, यात्रा समय 2.5 घंटे कम।

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च, पीएम मोदी ने मालदा से किया फ्लैग ऑफ

मालदा (पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदा में एक प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को फ्लैग ऑफ किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और लंबी दूरी की यात्रा को हवाई जहाज जैसा अनुभव देगी। इसके अलावा, पीएम ने मालदा-हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई, जो न्यू जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ेंगी।

पीएम मोदी ने मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की कई रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, यह पूरी तरह एयर कंडीशन्ड ट्रेन आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन जरूरतों को पूरा करेगी। हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा समय करीब 2.5 घंटे कम हो जाएगा, जिससे धार्मिक और सामान्य पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर लॉन्च, हवाई जहाज जैसा कम्फर्ट,180 kmph स्पीड!

ट्रेन की स्पीड और सुविधाएं

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन डिजाइन के अनुसार 180 किमी/घंटा की अधिकतम स्पीड से चलने में सक्षम है, लेकिन शुरुआत में 120-130 किमी/घंटा की स्पीड पर चलेगी। इसमें एर्गोनॉमिक बर्थ डिजाइन, विश्वस्तरीय सस्पेंशन सिस्टम, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट है। ट्रेन में उन्नत डिसइन्फेक्टेंट तकनीक से 99% जर्म खत्म होंगे, सभी यात्रियों को साफ चादरें-तौलिए मिलेंगे।

मॉडर्न वॉशरूम में सेंसर आधारित नल और बेहतर सफाई सुविधाएं हैं। आपात स्थिति में यात्री ट्रेन मैनेजर या लोको पायलट से सीधे संपर्क कर सकेंगे।

किराया विवरण

भारतीय रेलवे ने किराया भी घोषित किया है (भोजन सहित):

  • 1एसी: 3,600 रुपये
  • 2एसी: 3,000 रुपये
  • 3एसी: 2,300 रुपये

यह ट्रेन लंबी यात्राओं को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📰 भरोसेमंद खबरों के लिए
Google पर Urjanchal Tiger को Follow करें