सिंगरौली जिला शिक्षा केन्द्र ने जानकारी दी है कि विद्यार्थियों के लिए “आधार विद्यालय के द्वार” अभियान का पहला चरण 18 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक चला।
यह अभियान चयनित हायर सेकंडरी स्कूलों में कैप के माध्यम से आयोजित हुआ।पहले चरण में आधार नामांकन और अपडेट की स्थिति संतोषजनक नहीं रही।इसी कारण अभियान को दूसरे चरण में बढ़ाया गया है।
दूसरा चरण 6 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2025 तक चलेगा। इस दौरान चयनित विद्यालयों में आधार नामांकन कैप का संचालन होगा।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस कार्य के लिए आधार किट मशीन उपलब्ध कराई हैं।इनका उपयोग चिन्हित स्कूलों में किया जाएगा।स्कूल प्राचार्यों के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाया जाएगा।










