सिंगरौली
तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक चालक को कुचल कर मौत के घाट उतारा,गुस्साए परिजनों चक्का जाम किया

सिंगरौली। जिले बारगवाँ थाना अन्तर्गत के वैढ़न बरगवा मार्ग मे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक चालक को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। वही गुस्साए परिजनों ने कई घंटो तक चक्का जाम किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम जिले के नौगई निवासी शैलेन्द्र जायसवाल पिता चंद्रकेश जायसवाल उम्र 15 बाइक मे पेट्रोल डलवाकर कर वापस घर लौट रहा था की रास्ते मे राजासरई के पास तेज रफ़्तार ट्रक चालक ने बाइक चालक को कुचल दिया जिससे बाइक चालक की मौके पर हि दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकरी मिलते हि मौके पर पहुचे मृतक के परिजन एंव स्थानीय लोगो ने शव सड़क पर हि रखकर चक्का जाम कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मृतक को परिजनों को समझाने एंव चक्काजाम खुलवाने मे जुट गये थे।
स्थानीय लोगो की मांग था की मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाये।

मध्य प्रदेश
Assembly Election 2023 : आप की रानी ने नामांकन पत्र दाखिल कर मैदान में उतरी

Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश की राजनीति में पहली बार आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव में रानी अग्रवाल को सिंगरौली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। आपको बता दें की मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष और सिंगरौली की वर्तमान मेयर रानी अग्रवाल को अब पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सिंगरौली से उम्मीदवार बनाया है।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी का बहुत- बहुत आभार एक बार फिर से मुझमें विश्वास रखने और इस बार एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए।
मध्यप्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ता साथियों को भी आभार जिन्होंने अपने आशीर्वाद और प्यार से मुझे सपोर्ट किया। pic.twitter.com/xYQIsh8ssZ
— Rani Agrawal (@AAPRaniAgrawal) October 23, 2023
रानी अग्रवाल ने सिंगरौली से चुनाव मैदान में उतारने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आभार व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि ”एक बार फिर से मुझमें विश्वास रखने और इस बार एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए”। उन्होंने यह भी कहा की ”मध्यप्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ता साथियों को भी आभार जिन्होंने अपने आशीर्वाद और प्यार से मुझे सपोर्ट किया”।
आज आम आदमी पार्टी की तरफ से सिंगरौली प्रत्याशी के लिए अपना नामांकन भरा। मुझे विश्वास है जितना प्यार सिंगरौली की जनता ने पहले दिया है उतना ही आशीर्वाद और भरोसा अब भी मुझसे करके मुझे सेवा का मौका जरूर देगी। pic.twitter.com/t3ogRy9LTM
— Rani Agrawal (@AAPRaniAgrawal) October 23, 2023
सिंगरौली की वर्तमान आप की मेयर 23/10/2023 को आम आदमी पार्टी से विधानसभा चुनाव की उम्मीदार बनाये जाने के बाद नामांकन पात्र दाखिल किया। उसके बाद उन्होंने कहा की ”मुझे विश्वास है जितना प्यार सिंगरौली की जनता ने पहले दिया है उतना ही आशीर्वाद और भरोसा अब भी मुझसे करके मुझे सेवा का मौका जरूर देगी”।
मध्य प्रदेश
रेलवे ने सिंगरौली कलेक्टर को पत्र के माध्यम से रेलवे लाइन में व्यापक भ्रष्टाचार से कराया अवगत

Lalitpur-Singrauli : मध्य प्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली 541 किलोमीटर लंबी ललितपुर-सिंगरौली रेलवे को 1997-98 में मंजूरी दी गई थी। इस परियोजना के लिए 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 6,672 करोड़ रुपये जारी किए, तब इस परियोजना में तेजी आई। उसी साल मंत्री ने सीधी रेलवे स्टेशन की आधारशिला भी रखी। यह दूसरी बात है कि सात साल बाद भी यह तैयार नहीं हो सका है। आपको बता दें की सिंगरौली के करीब 22 गांवों में जमीन अधिग्रहण में अनियमितताएं पाई गईं।
2. मध्य प्रदेश के विंध क्षेत्र को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले 541 किलोमीटर लंबे ललितपुर-सिंगरौली रेलवे ट्रैक को 1997-98 में मंजूरी दी गई थी।
लेकिन 2016 में ही इसमें तेजी आ सकी जब तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने परियोजना के लिए 6,672 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए। मंत्री ने उसी साल… pic.twitter.com/tfPEnMJN80
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) October 21, 2023
सीधी सिंगरौली में व्यापक भ्रष्टाचार को देखते हुए फरवरी 2021 में रेलवे ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (राजस्व) और सिंगरौली के जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कुर्सा सहित कई गांवों के राजस्व रिकॉर्ड में अनियमितताओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया था।
जिसमें से कुर्सा में 60 भूखंडों में से 27 अनियमित पाए गए। रेलवे ने पत्र में लिखा, ‘इस प्लॉट (कुर्सा में) का मालिक स्थानीय है लेकिन जमीन पर दिखाए गए घर बाहरी लोगों के हैं। एक मामले में जमीन तो अशोक कुमार कुम्हार की है, लेकिन उनकी संपत्ति पर दिखाये गये 19 मकान बाहरी लोगों के हैं। 19 मकानों के बदले मकान मालिकों को 6.59 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया है, ऐसा क्यों?’
सिंगरौली
जयंत सिम्पलेक्स कालोनी में आयोजित दुर्गा मण्डप में सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

जयंत ।। सिंगरौली के जयंत सिम्पलेक्स कालोनी में नवरात्रि और विजयादशमी के समक्ष दुर्गा पूजन व सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सिम्पलेक्स कालोनी वार्ड क्रमांक 12 में मण्डप को बहुत ही अच्छे से डेकोरेशन के साथ-साथ समुचित व्यवस्था की गई है। इस मण्डप में दुर्गा पूजा समिति की ओर से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा काफी अच्छा नृत्य का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरष्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजन सोनी, उपाध्यक्ष विश्वजीत गुप्ता, सचिव जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोविंद चौहान, कृष्ण कुमार दहिया, चंदन गुप्ता, मंटू सोनी, राजेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, रानु महतो, रविन्द्र भारती एंव सभी पूजा समिति के सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
-
Fashion1 year ago
Blouse Designs : अप्सरा सी सुन्दर दिखना है तो पहने यह स्टाइलिश फुल स्लीव्स ब्लाउज़।
-
Fashion6 months ago
Mehndi design : वेडिंग सीज़न मे मेहंदी लगाने के लिए इन मेहंदी डिजाइन से लें इंसपिरेशन।
-
मध्य प्रदेश1 month ago
Assembly Election 2023 : आप की रानी ने नामांकन पत्र दाखिल कर मैदान में उतरी
-
शख़्सियत2 years ago
Kaifi Azmi : कैसा बदतमीज़ शायर है। वह ‘उठ’ कह रहा है,उठिए नहीं…
-
शख़्सियत2 years ago
नीता अंबानी नहीं पहनती सोने का जेवर,वजह जानकार आप हो जाएंगे हैरान।
-
ख़बरनामा1 month ago
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को 1 लाख करोड़ रुपये का कारण बताओ नोटिस
-
JOB1 month ago
BHEL के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जाने आवेदन प्रक्रिया
-
सिंगरौली6 months ago
सिंगरौली न्यूज़ : माड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी 10 वर्ष से फरार स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार