Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में बिना बने मकान के निकली PM आवास की रकम .. विधायक ने उठाए सवाल ?

सिंगरौली के वार्ड 43 में PM आवास योजना की राशि को लेकर शिकायत सामने आई है। विधायक रामनिवास शाह ने नगर निगम पहुंचकर अधिकारियों से जवाब मांगा।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 01 Sep 2026, 10:59 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement
Ram Niwas Shah ।। राम निवास शाह

Ram Niwas Shah ।। राम निवास शाह

BJP MLA

View Profile

सिंगरौली। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 43 में बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि बिना मकान बने ही हितग्राहियों के खाते से आवास की राशि निकाल ली गई। मामला सामने आने के बाद सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीधे नगर निगम पहुंचकर अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

बताया जा रहा है कि “मन की बात” कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक के सामने अपनी समस्या रखी। शिकायत में कहा गया कि मकान का निर्माण शुरू तक नहीं हुआ, लेकिन खाते में आने वाली किस्तें निकाल ली गईं।

विधायक ने नगर निगम अधिकारियों से कई अहम सवाल पूछे

  • मकान बना नहीं तो किस आधार पर किस्त जारी हुई?
  • बिना सत्यापन के अगली किस्तें कैसे जारी हुईं?
  • क्या मौके का निरीक्षण किया गया था?
  • गरीब हितग्राहियों के खाते से पैसे कैसे निकले?

इस पूरे मामले में राम गरीब पनिका की भूमिका को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने गरीबों को गुमराह कर उनके खाते से आवास की राशि निकलवाई, जिसमें कथित तौर पर कुछ नगर निगम कर्मियों की मिलीभगत भी हो सकती है।

हालांकि, मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन इस घटना ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि

Advertisement

  • गरीबों के मकान के लिए आई राशि की निगरानी आखिर कौन कर रहा था?
  • बिना निर्माण के भुगतान होने की जिम्मेदारी किसकी है?

प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886