Urjanchal Tiger
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

BLACKPINK की Jisoo और Seo In Guk ने जताई बॉलीवुड में काम करने की इच्छा, भारतीय फैंस में बढ़ा उत्साह

BLACKPINK की Jisoo और कोरियन अभिनेता Seo In Guk ने इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जताई। जानिए क्या सच में होने जा रहा है बड़ा कोलैब।

Neeraj Sahu

Author | Updated: 07 Mar 2026, 05:48 PM IST | 1 min read
BLACKPINK Jisoo Bollywood debut news
Share:
Advertisement

कोरियन पॉप स्टार और Jisoo तथा अभिनेता Seo In Guk ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम करने को लेकर दिलचस्प बयान दिया है। दोनों सितारे इन दिनों अपने नए के-ड्रामा Boyfriend on Demand के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वे भविष्य में बॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करना चाहेंगे। इस सवाल पर Seo In Guk ने तुरंत जवाब दिया कि अगर मौका मिलता है तो वह जरूर बॉलीवुड में काम करना चाहेंगे।

Jisoo ने भी इस बात पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा मौका मिलता है तो वह जरूर इस अनुभव को लेना चाहेंगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म निर्माताओं को उनके लिए अच्छे प्रोजेक्ट देखने चाहिए।

Advertisement

बॉलीवुड का जिक्र आते ही भारतीय फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग बड़े फिल्ममेकर्स से इस तरह के इंटरनेशनल कोलैब की मांग कर रहे हैं।

अगर कोरियन और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बीच ऐसा कोलैब होता है तो यह एशियाई मनोरंजन जगत के लिए बड़ा कदम साबित हो सकता है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा कोलैब देखने को मिल सकता है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886