Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Bigg Boss 20 : आम्रपाली दुबे ने सुनाया मजेदार किस्सा, रवि किशन – मनोज तिवारी की वजह से 6 घंटे रुकी शूटिंग

Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे ने बताया कैसे रवि किशन और मनोज तिवारी के विवाद से 6 घंटे तक शूटिंग रुकी, निरहुआ ने सुलझाया मामला।

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 17 Sep 2026, 06:46 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Bigg Boss 20 :  ‘पहला पंच कौन मारेगा?’- एक छोटी बहस ने रोक दी पूरी फिल्म की शूटिंग, निरहुआ ने ऐसे सुलझाया मामला

बिग बॉस 20 में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने एक दिलचस्प और मजेदार किस्सा साझा किया, जिसमें रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच हुए विवाद के चलते फिल्म की शूटिंग करीब 6 घंटे तक रुकी रही।

रियलिटी शो Bigg Boss 20 में बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने एक पुराना किस्सा सुनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म गंगा जमुना सरस्वती की शूटिंग के दौरान रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच एक छोटी सी बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया था।

क्या था पूरा मामला?

एक फिल्म में रवि किशन और मनोज तिवारी पुलिस और चोर का किरदार निभा रहे थे । सीन में दोनों के बीच फाइट सीन शूट होना था….

 लेकिन असली समस्या यहां से शुरू हुई की, दोनों कलाकार इस बात पर अड़ गए कि पहला पंच कौन मारेगा!

6 घंटे तक रुकी शूटिंग

  • मनोज तिवारी का कहना था. “पुलिस आई है, तो पहला पंच पुलिस मारेगी”
  • रवि किशन का तर्क था ,  “यह मेरा एरिया है, कोई मुझे पहले कैसे मार सकता है?”
  •  इसी बहस में पूरी शूटिंग लगभग 6 घंटे तक रुकी रही

निरहुआ ने ऐसे सुलझाया विवाद

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने बीच में आकर कुछ इस तरह से समाधान निकाला। वे  दोनों को एक साथ पंच मारने के लिए कहा, और खुद बीच में आकर पहला झटका लिया । इसके बाद फाइट सीन की शूटिंग शुरू हो सकी।

कौन सी फिल्म के सूटिंग में हुआ था बवाल !

  • फिल्म का नाम : गंगा जमुना सरस्वती (2011)
  • डायरेक्टर  : हैरी फर्नांडिस

स्टार कास्ट

  • रवि किशन
  • मनोज तिवारी
  • दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
  • रानी चटर्जी, रिंकू घोष, पाखी हेगड़े

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886