UP Board 10th & 12th Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। इस बार परीक्षा में 27,50,945 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। छात्रों और उनके परिवारों के लिए आज का दिन बेहद अहम है।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा। छात्र upmsp.edu.in और DigiLocker पर रोल नंबर से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
#upboardpryj #UPBoardResult2026 pic.twitter.com/uZ0OZpitTN
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 22, 2026
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट ऑनलाइन जारी होगा। छात्र इन वेबसाइट्स पर आज शाम 4 बजे से अपना परिणाम देख सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- DigiLocker
कौन करेगा रिजल्ट की घोषणा?
रिजल्ट की घोषणा बोर्ड मुख्यालय से की जाएगी। इस दौरान यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह मौजूद रहेंगे। साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव भी शामिल होंगे।
रोल नंबर से डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र केवल रोल नंबर के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। इसलिए सभी छात्र अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें।
टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को सम्मान मिलेगा। उन्हें नकद पुरस्कार, लैपटॉप या टैबलेट दिए जाएंगे। हर जिले के टॉपर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।
1 विषय में फेल होने पर भी पास
अगर कोई छात्र एक विषय में फेल होता है, तो भी उसे पास घोषित किया जा सकता है। ज्यादा विषयों में फेल होने पर भी चिंता की जरूरत नहीं है। छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए आसान स्टेप्स अपनाएं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें
- कैप्चा दर्ज करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- पीडीएफ डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं। कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें। या DigiLocker का उपयोग करें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणाम को ध्यान से जांचें और आगे की योजना बनाएं।










