MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 1200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।10वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।
एमपीईएसबी ने हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 7 मई से शुरू हो चुके हैं। जानें योग्यता, फीस और परीक्षा तिथि।
21 मई तक भर सकेंगे फॉर्म
- इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 26 मई 2026 तय की गई है।
- परीक्षा 24 जून 2026 से आयोजित होने की संभावना है।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
- भर्ती बोर्ड: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
- पद का नाम: हॉस्पिटल असिस्टेंट
- कुल पद: 1200
- वेतनमान: ₹15,500 से ₹49,000
- परीक्षा मोड: ऑनलाइन CBT
वर्गवार पदों का विवरण
- अनारक्षित (UR): 324 पद
- ओबीसी: 324 पद
- अनुसूचित जाति: 192 पद
- अनुसूचित जनजाति: 240 पद
- ईडब्ल्यूएस: 120 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
- साथ ही मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
1 जनवरी 2026 के अनुसार:
- सामान्य और EWS: 18 से 40 वर्ष
- SC/ST/OBC/महिला/दिव्यांग: 18 से 45 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: 500 रुपये
- SC/ST वर्ग: 250 रुपये
- पोर्टल शुल्क: 60 रुपये अतिरिक्त
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा 100 अंकों की होगी। इन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- सामान्य हिंदी
- अंग्रेजी
- गणित
- विज्ञान
- सामाजिक विज्ञान
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
- पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
चयन प्रक्रिया
भर्ती में चयन कई चरणों में होगा:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- मेरिट सूची
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
- जरूरी दस्तावेज
आवेदन के समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- फोटो और सिग्नेचर
- जाति प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन
- हस्तलिखित घोषणा पत्र
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं:
- esb.mp.gov.in पर जाएं
- Hospital Assistant Recruitment 2026 लिंक खोलें
- रजिस्ट्रेशन करें
- जरूरी जानकारी भरें
- दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें
अधिकारिक सूचना – Notification
आवेदन करें – Apply Now






