मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए भारत समेत कई मित्र देशों के जहाजों को Hormuz Strait से गुजरने की अनुमति दे दी है। इस फैसले से वैश्विक तेल, गैस और उर्वरक सप्लाई पर पड़ रहे दबाव को कम करने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारत के लिए खुला है Hormuz Strait – Iran FM Araghchi
ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने गुरुवार को बताया कि भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे “मित्र देशों” के जहाजों को Hormuz Strait से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी गई है।
मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने भी इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्रीय और वैश्विक व्यापार को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
इससे पहले, Antonio Guterres ने Hormuz Strait को खोलने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इस जलमार्ग के बंद रहने से तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे वैश्विक कृषि और अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अमेरिका और इजराइल से भी अपील की कि वे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को तुरंत समाप्त करें, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
ईरान ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल “non-hostile vessels” यानी गैर-आक्रामक जहाजों को ही अनुमति मिलेगी। इसके लिए जहाजों को ईरानी अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय करना अनिवार्य होगा।











