काम की ख़बर यहां सर्च करें

सिंगरौली में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं,सभी पंपों पर पर्याप्त स्टॉक : प्रशासन

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Thursday, March 26, 2026 10:04 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कहीं भी ईंधन की कमी या अव्यवस्था नहीं पाई गई।

ढोटी स्थित बघेल एंड कंपनी पेट्रोल पंप पर डीजल 29,334 लीटर, पेट्रोल 3,461 लीटर और सीएनजी 500 किलोग्राम स्टॉक में उपलब्ध पाया गया। यहां ईंधन वितरण पूरी तरह सामान्य रहा और किसी प्रकार की भीड़ नहीं देखी गई।

वहीं, विंध्यनगर स्थित परम सुख दास फिलिंग स्टेशन (बीपीसीएल) पर डीजल 10,189 लीटर और पेट्रोल 5,068 लीटर स्टॉक मौजूद था। पंप संचालक के अनुसार, उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के लगातार ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी तरह गजमोचन फिलिंग स्टेशन, ढोटी-विंध्यनगर में भी डीजल 8,770 लीटर और पेट्रोल 8,013 लीटर उपलब्ध पाया गया। यहां भी आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रही और वाहनों की कोई असामान्य भीड़ नहीं दिखी।

सिंगरौली में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, पर्याप्त स्टॉक मौजूद

जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही गलत खबरों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement