काम की ख़बर यहां सर्च करें

NCL जयंत क्षेत्र के CHP में करंट लगने से एक श्रमिक की मौत

By: Om Prakash Shah

On: Sunday, November 30, 2025 4:28 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के NCL के जयंत क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर रोज़ की तरह काम चल रहा था, मशीनों की आवाज़ें गूंज रही थीं, लेकिन उसी गूंज के बीच एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे परिसर को स्तब्ध कर दिया। कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) में वेल्डिंग कर रहे ठेका श्रमिक अरविंद खैरवार की अचानक करंट लगने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार अरविंद एचडी सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए वेल्डिंग का काम करता था। दोपहर करीब 12 बजे वह CHP में वेल्डिंग मशीन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहा था, तभी मशीन में अचानक करंट आ गया। करंट की चपेट में आते ही अरविंद मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। सहकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विंध्यनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच मे जुट गई है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Leave a Comment

📢 Book Advertisement