सिंगरौली जिले के नामचीन पुलिस थाने के थाना प्रभारी को पुलिस हेड क्वार्टर अटैच कर दिया गया। आपको जानकारी के लिए बता दें की इस थाने के काफी हलचल और चर्चाएं जोर-शोर से चलती रहती हैं। वर्तमान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कपूर त्रिपाठी को मोरवा थाना से डायरेक्ट पुलिस हेड क्वार्टर भोपाल अटैच कर दिया गया।

वहीं दूसरी ओर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के द्वारा पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेश क्रमांक-पुमु/3/कार्मिक/1/387/2026, भोपाल, दिनांक 26.03.2026 के माध्यम से इस इकाई में मोरवा थाना में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को स्थानांतरण कर मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी भोपाल में पदस्थ किया गया है।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी आदेशों का पालन करते हुए कार्यवाहक निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को आज दिनांक 26.03.2026 को अपरान्ह से सिंगरौली जिले के मोरवा थाना से कार्यमुक्त किया गया।











