काम की ख़बर यहां सर्च करें

KVS NVS Teacher Vacancy 2025 : 14 नवंबर से 14,967 पदों पर आवेदन शुरू

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Friday, November 14, 2025 9:56 PM

KVS NVS Teacher Vacancy 2025 : 14 नवंबर से 14,967 पदों पर आवेदन शुरू
Google News
Follow Us

Advertisement

KVS NVS Teacher Vacancy 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 नवंबर 2025 को KVS और NVS भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन का इंतजार देशभर के लाखों अभ्यर्थी कर रहे थे। अब उम्मीदवार 14 नवंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत शिक्षण और गैर-शिक्षण के कुल 14,967 पदों को भरा जाएगा। नोटिफिकेशन PDF भी जारी कर दिया गया है, जिसे डाउनलोड कर उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी पढ़ सकते हैं।

CBSE ने KVS और NVS भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया। 14,967 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर से शुरू। योग्यता, पद विवरण और आवेदन लिंक पढ़ें।

भर्ती की मुख्य बातें

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक या प्रशासनिक पदों पर काम करना चाहते हैं। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। खास बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

भर्ती की विस्तृत जानकारी

  • भर्ती निकाय – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
  • संगठन – KVS और NVS
  • पदों का प्रकार – टीचिंग और नॉन-टीचिंग
  • कुल पद – 14,967
  • आवेदन तिथि – 14 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
  • परीक्षा मोड – ऑनलाइन (CBT)
  • आधिकारिक वेबसाइटcbse.gov.in, kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in

KVS NVS Vacancy 2025: पदों का विवरण

भर्ती में कुल 14,967 पद शामिल हैं। नीचे पदवार रिक्तियां दी गई हैं:

पद KVS NVS कुल
सहायक आयुक्त 8 9 17
प्रधानाचार्य 134 93 227
उप-प्रधानाचार्य 58 58
स्नातकोत्तर शिक्षक PGTs 1,465 1,513 2,978
PGTs (आधुनिक भारतीय भाषा) 18 18
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGTs) 2,794 2,978 5,772
TGTs (तीसरी भाषा) 443 443
पुस्तकालयाध्यक्ष 147 147
प्राथमिक शिक्षक (PRTs 3,365 3,365
गैर-शिक्षण पद 1,155 787 1,942
कुल 9,126 5,841 14,967

कौन कर सकता है आवेदन?

प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए योग्यता

  1. उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए।
  2. न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
  3. CTET पेपर-1 पास होना अनिवार्य।
  4. अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट मिलेगी)।
  5. निम्न में से कोई एक योग्यता जरूरी है:
  • 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन।
  • 4 साल का B.Ed कोर्स।
  • 2 साल का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा।

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
  2. cbse.gov.in
  3. kvsangathan.nic.in
  4. navodaya.gov.in
  5. आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  6. अपनी जानकारी भरें।
  7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  8. फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

KVS NVS Notification PDF

Apply Online

Rakesh Kumar Vishwakarma

राकेश कुमार विश्वकर्मा को मिडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने पत्रकारिता के लंबे करियर में ट्रेंडिंग कंटेंट को 'वायरल' बनाने के साथ-साथ राजनीती और मनोरंजन जगत पर भी विशेषज्ञता हासिल की है।
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now