जिस इंदौर को देश का सबसे साफ शहर कहा जाता है, वहीं अब लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं। कई इलाकों में हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ा। सवाल सिर्फ पानी का नहीं, बल्कि उन दावों का भी है जो सालों से विकास के नाम पर किए जाते रहे।
इंदौर के कई इलाकों में लगातार पानी की किल्लत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं और बुजुर्गों ने खाली बर्तन लेकर विरोध किया। लोगों का कहना है कि शहर में महापौर, विधायक और मंत्री सभी एक ही सत्ता से जुड़े हैं, फिर भी मूल जरूरतें पूरी नहीं हो पा रहीं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में पानी के लिए लोग सड़को पर हैं !
इसी शहर में कुछ दिन पहले दर्जनों लोग गंदा पानी पीने से मरे थे।
मध्य प्रदेश में दो दशक से भाजपा सरकार है ।
आम आदमी को पानी जैसी मूलभूत ज़रूरत के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/yKOfIHdAsj
— Pankhuri Pathak पंखुड़ी पाठक پنکھڑی (@pankhuripathak) May 23, 2026










