Union Budget 2026 : YouTuber के लिए आई खुशखबरी, सरकार देगी ट्रेनिंग !

Union Budget 2026 में शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा मिली है। 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगी, जहां छात्र वीडियो एडिटिंग, एनीमेशन और गेम डिजाइन जैसी स्किल्स सीखेंगे। पूरी जानकारी पढ़ें।

अजीत नारायण सिंह

Author | Updated: 01 Feb 2026, 03:47 PM IST | 1 min read
Union Budget 2026 : YouTuber के लिए आई खुशखबरी, सरकार देगी ट्रेनिंग !
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को Union Budget 2026 पेश करते हुए शिक्षा क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। बजट का फोकस इस बार सिर्फ किताबी पढ़ाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्रों को भविष्य के डिजिटल और क्रिएटिव जॉब्स के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया है।

सरकार ने ऐलान किया है कि देशभर के करीब 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स के जरिए छात्रों को आधुनिक तकनीक आधारित स्किल्स सिखाई जाएंगी, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री रेडी बन सकें।

Content Creator Labs में क्या होगा पढाई ?

बजट में घोषित योजना के अनुसार, इन लैब्स में छात्रों को निम्नलिखित क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • वीडियो एडिटिंग और फिल्म मेकिंग
  • एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स (VFX)
  • गेम डिजाइन और गेम डेवलपमेंट
  • डिजिटल कंटेंट क्रिएशन
  • कॉमिक्स और ग्राफिक स्टोरीटेलिंग

इन सभी स्किल्स की आज के डिजिटल युग में तेजी से मांग बढ़ रही है, खासकर मीडिया, गेमिंग और ओटीटी इंडस्ट्री में।

IITCT देगा तकनीकी सहयोग

सरकार ने बताया कि इन लैब्स के निर्माण और ट्रेनिंग मॉडल को तैयार करने में Indian Institute of Creative Technologies (IITCT), मुंबई अहम भूमिका निभाएगा। यह संस्थान क्रिएटिव टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखता है।

IITCT के सहयोग से पाठ्यक्रम को इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के अनुसार डिजाइन किया जाएगा, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

ADVERTISEMENT