सिंगरौली। जिले के विस्थापित परिवारों के अधिकारों को लेकर विधायक श्री श्रीनिवास शाह ने विधानसभा में प्रभावी ढंग से मुद्दा उठाया। उनके प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया कि नवीन विहार सेक्टर 1 से 4 में कुल 1874 भूखंड उपलब्ध हैं, जिनमें से 1754 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है।जिले के विस्थापित परिवारों के हित में विधायक श्री श्रीनिवास शाह ने एक बार फिर मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने विधानसभा में प्रश्न लगाकर नवीन विहार सेक्टर 1 से 4 में विस्थापितों को दिए गए आवासीय भूखंडों, पट्टों की स्थिति और लंबित आवेदनों का पूरा ब्यौरा मांगा। विधायक की सक्रियता का ही परिणाम रहा कि सरकार को सदन में स्पष्ट जानकारी देनी पड़ी। जवाब में बताया गया कि कुल 1874 भूखंडों में से 1754 का आवंटन किया जा चुका है, जबकि 52 आवेदन प्रक्रिया में हैं और उनकी पात्रता जांच जारी है।
विधायक श्री शाह ने कहा कि विस्थापित परिवारों को सम्मानजनक पुनर्वास दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन परिवारों को अभी तक लाभ नहीं मिला है, उनके मामलों को भी जल्द सुलझाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक द्वारा लगातार निगरानी और सवाल उठाने से प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी आई है। क्षेत्र में यह संदेश गया है कि जनता की समस्याओं को लेकर उनका प्रतिनिधि पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.