RRB JE Recruitment 2025 : रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 2569 पदों पर आवेदन शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 31 Oct 2025, 08:24 PM IST | 1 min read
RRB JE Recruitment 2025 : रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 2569 पदों पर आवेदन शुरू
Share:

RRB JE Recruitment 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। आज से RRB JE 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 2569 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

RRB की ओर से कुल 2569 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 02 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर पाएंगे। वहीं, फॉर्म में करेक्शन की सुविधा 03 से 12 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए।
आरक्षण नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी —

  • एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
  • ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट

कैटेगरीवार पदों का विवरण

  • सामान्य श्रेणी – 1090 पद
  • एससी – 410 पद
  • एसटी – 210 पद
  • ओबीसी – 615 पद
  • विकलांग – 244 पद

आवेदन शुल्क

  • आवेदन के समय उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करना होगा।
  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए फीस ₹500।
  • एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस ₹250।
  • बिना फीस जमा किए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • आरआरबी जेई भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा।
  • पहला चरण — लिखित परीक्षा (CBT-1)
  • दूसरा चरण — मुख्य परीक्षा (CBT-2)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

पहली परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान विषयों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय 1 घंटे 30 मिनट होगा।
गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू: 31 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 02 दिसंबर 2025
  • फॉर्म करेक्शन की तिथि: 03 से 12 दिसंबर 2025

महत्वपूर्ण जानकारी 

अभी आवेदन करें

ADVERTISEMENT