मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में SI और सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 28 Oct 2025, 08:10 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती शुरू
Share:

भोपाल । मध्य प्रदेश के स्नातक युवाओं के लिए खुशखबरी है। पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में स्नातक युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर। एमपीईएसबी ने एसआई और सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है।

योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 33 वर्ष, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 38 वर्ष तक रखी गई है।
  • उम्र की गणना 10 नवंबर 2025 के अनुसार की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले अभ्यर्थी esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।
  • होमपेज पर दिए गए लिंक “Online Form – Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) – 2025” पर क्लिक करें।
  • नई विंडो में मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और बाकी डिटेल भरें।
  • अंत में फीस जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹500
  • ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹250
  • इसके अलावा सभी को ₹60 पोर्टल शुल्क देना होगा।

एमपी पुलिस भर्ती का विवरण

  • इस भर्ती के तहत कुल 500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
  • सब-इंस्पेक्टर (SI): 472 पद
  • सूबेदार: 28 पद

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन प्रारंभ : 27 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 10 नवंबर 2025

नोट: आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

Online Apply Application

नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

ADVERTISEMENT