RBI Office Attendant Vacancy 2026 : 572 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास के लिए मौका

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 16 Jan 2026, 10:29 PM IST | 1 min read
RBI Office Attendant Vacancy 2026 : 572 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास के लिए मौका
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

RBI Office Attendant Vacancy 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती पैनल ईयर 2025 के तहत की जा रही है। इसके अंतर्गत कुल 572 रिक्त पद भरे जाएंगे। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से होगा।

RBI Office Attendant Vacancy 2026 के तहत 572 पदों पर भर्ती शुरू। आवेदन 15 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक rbi.org.in पर। सैलरी, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

RBI ऑफिस अटेंडेंट आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 15 जनवरी 2026 से हो चुकी है। आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है। ऑनलाइन परीक्षा संभावित रूप से 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को होगी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 15 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 4 फरवरी 2026
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि : 4 फरवरी 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि : 28 फरवरी और 1 मार्च 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नई अपडेट के लिए RBI की वेबसाइट चेक करते रहें।

RBI Office Attendant भर्ती 2026 : मुख्य जानकारी

  • भर्ती का नाम : RBI Office Attendant भर्ती 2026
  • पैनल ईयर : 2025
  • कुल पद : 572
  • शैक्षणिक योग्यता : 10वीं पास
  • आयु सीमा : 18 से 25 वर्ष
  • वेतन : लगभग 46,029 रुपये प्रतिमाह (HRA के बिना)

RBI Office Attendant Salary : सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को 24,250 रुपये का शुरुआती बेसिक वेतन मिलेगा। इसके साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। वर्तमान में ऑफिस अटेंडेंट का कुल मासिक वेतन लगभग 46,029 रुपये है।
यह राशि HRA के बिना है। यदि उम्मीदवार बैंक के आवास में नहीं रहते हैं, तो 15% HRA अतिरिक्त मिलेगा।

राज्यवार पदों का विवरण

  • अहमदाबाद – 29
  • बेंगलुरु – 16
  • भोपाल – 4
  • भुवनेश्वर – 36
  • चंडीगढ़ – 2
  • चेन्नई – 9
  • गुवाहाटी – 52
  • हैदराबाद – 36
  • जयपुर – 42
  • कानपुर एवं लखनऊ – 125
  • कोलकाता – 90
  • मुंबई – 33
  • नई दिल्ली – 61
  • पटना – 37

RBI Office Attendant Eligibility : कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता :

  • उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • ग्रेजुएट या उससे अधिक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है।
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

भाषा योग्यता :

  • उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

RBI Office Attendant Selection Process : चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी।

1. ऑनलाइन परीक्षा (90 मिनट)

  • रीजनिंग – 30 अंक
  • सामान्य अंग्रेजी – 30 अंक
  • सामान्य जागरूकता – 30 अंक
  • संख्यात्मक योग्यता – 30 अंक

2. भाषा दक्षता परीक्षा (LPT)

  • यह परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी।

आवेदन शुल्क

  • SC/ST/दिव्यांग/पूर्व सैनिक: 50 रुपये + GST
  • सामान्य/OBC/EWS: 450 रुपये + GST

RBI Office Attendant भर्ती 2026 : आवेदन कैसे करें?

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • “Recruitment for the post of Office Attendant – Panel Year 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

ऑफिसियल सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

ADVERTISEMENT