Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 : 804 पदों पर भर्ती, आवेदन 27 जनवरी से शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 27 Jan 2026, 03:34 PM IST | 1 min read
Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 : 804 पदों पर भर्ती, आवेदन 27 जनवरी से शुरू
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 : राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। माध्यमिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग समेत कुल 6 विभागों में लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जयपुर ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। 6 विभागों में 804 पदों पर भर्ती। आवेदन 27 जनवरी से 25 फरवरी तक।

कुल 804 पदों पर होगी भर्ती

  • इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 804 पद भरे जाएंगे।
  • इनमें से 697 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए रखे गए हैं।
  • बाकी पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।

विभाग और पदों का विवरण

  • माध्यमिक शिक्षा विभाग – प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-III: 500 पद
  • कृषि विभाग – प्रयोगशाला सहायक: 32 पद
  • संस्कृत शिक्षा विभाग – प्रयोगशाला सहायक: 17 पद
  • राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला – प्रयोगशाला सहायक / कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक: 101 पद
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग – कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक: 18 पद
  • आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग – प्रयोगशाला सहायक (भूगोल): 136 पद

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर OBC/MBC: 600 रुपये
  • नॉन क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थी: 400 रुपये

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • भर्ती निकाय: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
  • पद का नाम: प्रयोगशाला सहायक / कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक
  • कुल पद: 804
  • आवेदन शुरू: 27 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
  • सैलरी: पे लेवल-08

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे।

  • सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment Portal पर जाकर OTR प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

ADVERTISEMENT