Railway RRB Group D Admit Card 2026 : 2 फरवरी से फिर शुरू, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 28 Jan 2026, 06:57 PM IST | 1 min read
Railway RRB Group D Admit Card 2026 : 2 फरवरी से फिर शुरू, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

Railway RRB Group D Admit Card 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D भर्ती परीक्षा के अगले चरण की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2026 से फिर शुरू किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके लिए यह अहम सूचना है।

रेलवे भर्ती बोर्ड की ग्रुप D परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू होगी। एडमिट कार्ड 29 या 30 जनवरी को जारी होने की संभावना। जानें परीक्षा तिथि, पैटर्न और डाउनलोड प्रक्रिया।

एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

आरआरबी के नियमों के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाते हैं। ऐसे में अनुमान है कि 29 या 30 जनवरी 2026 को RRB Group D Admit Card डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

परीक्षा की तारीखें

ग्रुप D भर्ती के तहत

  • 8 और 9 जनवरी की परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं।

अब अगले चरण की परीक्षा

  • 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी 2026 को होगी।

एडमिट कार्ड जरूरी

  • परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
  • बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • इसके साथ ही एक वैध पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना जरूरी होगा।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले rrbcdg.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरें।
  • लॉग इन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा पैटर्न

ग्रुप D परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी।

कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • गणित: 25 प्रश्न
  • जनरल साइंस: 25 प्रश्न
  • जनरल इंटेलिजेंस: 30 प्रश्न
  • जनरल रीजनिंग: 20 प्रश्न

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में कटऑफ अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें फिजिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

परीक्षा की अधिकारिक सूचना – Notice

प्रवेश पत्र डाउनलोड करें – Admit Card 1 / Admit Card 2

ADVERTISEMENT