Nothing Phone (2a) Blue : नथिंग ने भारत में अपने नवीनतम मिड-रेंज Nothing Phone (2a) Blue का नया नीला रंग वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। कैमरे के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है। आइए जानते हैं लॉन्च हुए इन नए लुक वाले फोन के फीचर्स और कीमतें।
Nothing Phone (2a) Blue
Price
नथिंग फोन (2a) ब्लू अन्य कलर वेरिएंट के समान वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है:-
Also Read
- 8GB + 128GB की कीमत 23,999 रुपये,
- 8GB + 256GB की कीमत 25,999 रुपये
- 12GB + 256GB की कीमत 27,999 रुपये
हालाँकि, सेल के पहले दिन आप इस फोन को सिर्फ 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हैंडसेट की बिक्री 2 मई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू होगी।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
Display
नथिंग फोन (2a) में 6.7 इंच AMOLED FHD+ स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1084 x 2412 पिक्सल है।
Refresh Rate
डिवाइस HDR10+, 1300 nits ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।
Processor
नथिंग डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है।
Camera
फोन के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का f/2.2 सेल्फी कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस नए वेरिएंट को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ भी लॉन्च किया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल f/1.88 OIS-सक्षम प्राइमरी कैमरा और 50-मेगापिक्सल f/2.2 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है।
Battery
फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी है।



