NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 : 270 पदों पर भर्ती, आवेदन 11 फरवरी से शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 11 Feb 2026, 02:21 PM IST | 1 min read
NCL Assistant Foreman Recruitment 2026 : 270 पदों पर भर्ती, आवेदन 11 फरवरी से शुरू
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 तय की गई है।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। 270 पदों पर भर्ती। आवेदन 11 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक।

कुल 270 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 270 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • असिस्टेंट फोरमैन (E&T) (ट्रेनी) ग्रेड-C – 14 पद
  • असिस्टेंट फोरमैन (मैकेनिकल) (ट्रेनी) ग्रेड-C – 87 पद
  • असिस्टेंट फोरमैन (मैकेनिकल) (ट्रेनी) ग्रेड-C – 21 पद
  • असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (ट्रेनी) ग्रेड-C – 74 पद
  • असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (ट्रेनी) ग्रेड-C – 74 पद

शैक्षणिक योग्यता

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मैट्रिकुलेशन (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 5 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग : 1080 रुपये
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स-सर्विसमैन और विभागीय कर्मचारी : निशुल्क

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले nclcil.in वेबसाइट पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिर आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों के लिए सलाह

  • आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  • सभी दस्तावेज तैयार रखें।
  • समय रहते आवेदन करें ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो।
  • NCL की यह भर्ती तकनीकी डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

ADVERTISEMENT