उत्तराखंड के नैनीताल की सड़कों पर जादू दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाला एक छोटा बच्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। महज 5 से 7 साल की उम्र का यह बच्चा अपने जादुई करतबों और शानदार हाथ की सफाई से लोगों को हैरान कर रहा है।
करीब 2 मिनट 22 सेकंड के वायरल वीडियो में बच्चा सिक्कों और कंचों की मदद से ऐसे जादू दिखाता नजर आता है कि देखने वाले उसकी कला के कायल हो जाते हैं। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोग बार-बार वीडियो देखकर भी उसकी ट्रिक समझ नहीं पा रहे हैं।
कौन है नन्हा जादूगर ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बच्चे का नाम साहिल है और वह उत्तराखंड के नैनीताल में सड़कों पर जादू दिखाकर अपनी आजीविका चलाने में परिवार की मदद करता है। उसकी आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति और जादू की कला ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Yeh ladka bahut talented hai.
Kya woh abhi bhi Nainital ki sadkon par kaam kar raha hai?
Main na sirf uski padhai mein madad karna chahta hoon, balki jaadu mein uski dilchaspi ko bhi badhava dena chahta hoon.
Kyon na woh duniya ke behtareen jaadugaron mein se ek bane?
Kya… pic.twitter.com/lju2LokTBj
— anand mahindra (@anandmahindra) June 5, 2026
आनंद महिंद्रा ने की मदद की पेशकश
वायरल वीडियो जब महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा तक पहुंचा तो उन्होंने भी बच्चे की प्रतिभा की खुलकर सराहना की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा,
“यह लड़का बेहद प्रतिभाशाली है। क्या वह अभी भी नैनीताल की सड़कों पर काम कर रहा है? मैं न सिर्फ उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहता हूं, बल्कि जादू में उसकी रुचि को भी बढ़ावा देना चाहता हूं। क्यों न वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ जादूगरों में से एक बने?”
महिंद्रा की इस पहल की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।
प्रतिभा को मिल रही पहचान
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि साहिल जैसे बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकते हैं। कई लोगों ने सरकार और सामाजिक संगठनों से भी ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की मदद करने की अपील की है।
इंटरनेट पर मिल रहा भरपूर प्यार
वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने बच्चे की कला की प्रशंसा की है। कुछ यूजर्स ने उसे “भारत का भविष्य का महान जादूगर” बताया, तो कुछ ने उसकी शिक्षा और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग उठाई।





